Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG में BJP नेता हत्याकांड का खुलासा, राजनीति रंजिश और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में मर्डर, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

Vishva News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 33

Share:
कोरबा : कोरबा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग से व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजीश के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्याकांड के मख्य साजिशकर्ता समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि मंगलवार 23 दिसंबर की सुबह कटघोरा निवासी बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद हड़कंप मच गया था। सड़क निर्माण का कार्य करवा रहे अक्षय गर्ग मंगलवार की सुबह अपने साइड के कैम्प पर कटोरी-नगाई गया हुआ था। यहां वह अपने कर्मचारियों से सड़क निर्माण की जानकारी ले रहा था, तभी कार सवार तीन अज्ञात लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी और चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर फरार हो गये थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर जांच में लगाया था। CG की बेटी ने बढ़ाया देश का मान: दक्षिण एशियाई गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में कोरबा की कुसुम साहू का शानदार प्रदर्शन पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि जनपद सदस्य चुनाव के दौरान मृतक अक्षय गर्ग का मिर्जा मुस्ताक अहमद से सीधा मुकाबला था। चुनाव हारने के बाद मिर्जा मुस्ताक अहमद का अक्षय गर्ग से विवाद भी हुआ था। इसके साथ ही क्षेत्र में ठेकेदारी के कार्य को लेकर मिर्जा मुस्ताक अहमद का जनपद सदस्य अक्षय गर्ग से प्रतिस्पर्धा कायम था। जिसे लेकर मुस्ताक अहमद ने अक्षय गर्ग को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की। इसके लिए उसने विश्वजीत ओगरे, गुलशन दास और एक नाबालिग को इस हत्याकांड की साजिश में शामिल किया। इसके बाद मास्टर माइंड मिर्जा मुस्ताक अहमद के बतायेनुसार आरोपियों ने अक्षय गर्ग पर कुल्हाड़ी और धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। CG News: साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में सीएम साय सहित कई दिग्गज हुए शामिल पुलिस ने खुलासा किया कि इस हत्याकांड में विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से अक्षय गर्ग पर वार किया, जबकि मुस्ताक अहमद ने चाकू से हमला हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपियों का सुराग मिलने के बाद पुलिस ने मास्टर माइंड मुस्ताक अहमद सहित सभी अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts