ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Jan 22, 2026 / Post views : 27
Boat Capsized in Indravati River: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उसपरी के पास इंद्रावती नदी पार करने के दौरान एक नाव अचानक पलट गई। नाव में कुल 6 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से 4 लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 2 लोगों की जान बचा ली। वहीं, 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीण आज भी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार आने-जाने इंद्रावती नदी पार करने के लिए नाव पर निर्भर हैं।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, कहीं ठंड तो कहीं गर्मी का असरबुधवार को सभी ग्रामीण बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच पहुंचते ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों की तत्परता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना शाम के समय की होने के कारण तत्काल रेस्क्यू में दिक्कतें आईं।
Rashifal 22 January 2026: मेष से मीन तक जानें 22 जनवरी 2025 का आपका दैनिक राशिफलभैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सर्वे ने बातचीत में बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से नाव पलटने और लोगों के लापता होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। आसपास के ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। अंधेरा होने के कारण देर रात तक सीमित सफलता मिली है, जबकि गुरुवार सुबह से दोबारा सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन