Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG CRIME: सीआरपीएफ अफसर ने डॉक्टर के खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए, पुलिस ने शुरू की जांच

Share:
रायपुर : राजधानी में अब सीआरपीएफ अफसर बनकर कैम्प के जवानों की जांच और इलाज कराने के नाम पर एक होमियोपैथिक डॉक्टर के बैंक एकाउंट से 4 लाख रुपए पार कर दिए गए. अफसर ने सरकारी पैसे से बिल भरने के लिए एकाउंट वैलीडेट होना जरूरी बताते हुए पासवर्ड समेत अन्य जानकारियां ली और दो बैंक एकाउंट से रकम दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर ली गई. करीब सवा महीने पहले हुई वारदात की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू हो गई है. Sukma Encounter: 60 लाख के इनामी माओवादी ढेर, हार्डकोर नक्सली वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का भी मारा गया

5 घंटे के भीतर ठगों के एकाउंट से भी निकल गई रकम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक न्यू पुरैना मारुति रेसीडेंसी निवासी डॉ. शिवकुमार सिंह ने पांच घंटे के भीतर अपना एकाउंट ब्लॉक करा लिया. केन्द्रीय पोर्टल पर शिकायत भी की गई. कई एकाउंट सीज भी किए गए लेकिन इससे पहले ही फ्रॉड की रकम निकाली जा चुकी थी. सील एकाउंट में केवल तीन हजार रुपए ही होल्ड हुए हैं. डॉ. सिंह कालीबाड़ी इलाके में क्लिनिक चलाते हैं. 29 नवंबर को उनके सेलफोन पर एक अननोन मोबाइल नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को सीआरपीएफ अफसर बताया. डॉक्टर से कहा गया कि कैम्प के 35 मरीजों-जवानों का इलाज कराना है. Agniveer Admit Card: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, सभी जिलों से अभ्यर्थी होंगे शामिल सोमवार से जांच शुरू कराई जाएगा. इसके बाद फीस आदि की जानकारी ली गई और शासकीय कार्य की राशि का भुगतान वैलीडेट एकाउंट पर ही किए जाने का झांसा दिया गया. डॉक्टर से एकाउंट की जानकारी मांगी गई. डॉ. सिंह ने अपने सहयोगी का नंबर दिया तो कथित अफसर ने दूसरे मोबाइल से उसे वीडियो कॉल किया. उससे भी एकाउंट समेत कई और जानकारियां ली गई. इसी दौरान पासवर्ड भी ले लिए गए. डॉक्टर ने पीएनबी और एसबीआई एकाउंट की जानकारी दी थी. इन्हीं दो एकाउंट से 3 लाख 98 हजार 984 रुपए दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए गए.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts