Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Crime : सरेआम चाकू से हमला, 3 बदमाशों ने युवक के पेट में घोंपा चाकू, CCTV में कैद वारदात

Vishva News / Sun, Jan 25, 2026 / Post views : 22

Share:
अंबिकापुर : शहर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले 3 महीने में चाकूबाजी की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें एक युवती की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घटनाओं में लोग घायल हुए हैं। इसी बीच शहर के मायापुर स्थित चाय दुकान में स्कूटी सवार 3 युवकों ने एक युवक के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के 25 अधिकारी-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, देखें पूरी लिस्ट यहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए ऑपरेशन किया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर के मायापुर चांदनी चौक स्थित विनोद चाय दुकान में ऋतिक जायसवाल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान स्कूटी में सवार होकर 3 युवक आए और उससे बहसबाजी शुरु कर दी। देखते ही देखते एक युवक ने चाकू निकालकर ऋतिक के पेट में घोंप  दिया। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए।
चाकू के वार से युवक वहीं गिरकर लहूलुहान हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती  कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है। जिन युवकों ने चाकू मारा, उनकी पहचान सत्यम सोनकर, आयुष व एक अन्य के रूप में हुई है। CG News: रिटायर्ड एएसआई के सूने घर पर बड़ी चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया माल

पुरानी रंजिश को लेकर मारा चाकू

चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल ऋतिक के दोस्त आनंद गुप्ता का कहना है कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने बताया कि पूर्व में किसी बात को लेकर युवकों का ऋतिक से विवाद हुआ था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरु कर दी है। चाकूबाजी (Knife attack) की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts