Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG CRIME : शादी से पहले युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पूर्व पार्षद के पति पर लगाया हत्या का आरोप

Vishva News / Sat, Oct 11, 2025 / Post views : 21

Share:
बिलासपुर: छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में शादी से महज एक महीने पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान सिद्धार्थ पांडेय के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि पूर्व पार्षद के पति पूर्णानंद चंद्रा की मारपीट के बाद बेटे सिद्धार्थ की मौत हुई है. उन्‍होंने पुल‍िस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. सतनामी समाज का थाने के बाहर धरना : प्राचार्य पर शिक्षिका से अभद्र व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी और निलंबन की उठी मांग जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात सिद्धार्थ और पूर्णानंद चंद्रा के बीच विवाद हुआ. परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पूर्णानंद ने सिद्धार्थ के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. युवक ने इसकी शिकायत थाने में भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. रात को घर लौटने के बाद सिद्धार्थ के सीने में अचानक दर्द उठा. परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है, हालांकि परिवार का कहना है कि झगड़े और तनाव के कारण ही उसकी जान गई है. अवैध कब्जा विवाद : कार्रवाई की मांग में ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, तनाव के बीच दूसरे पक्ष ने की आत्महत्या की कोशिश

चल रहा था पुराना विवाद

शहर में चर्चा है कि दोनों के बीच जमीन के लेनदेन और पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया. सिद्धार्थ ने कुछ दिन पहले ही पूर्व पार्षद पति पूर्णानंद के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसमें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का भी जिक्र था. CG: नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, पूर्व कांग्रेस नेता गिरफ्तार

घर में मातम छाया

इधर, सिद्धार्थ की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को बेटे की मौत ने तोड़ दिया है. खुशियों के माहौल बीच घर में मातम छा गया है. परिजन अब न्याय की मांग कर पुलिस से निष्पक्ष जांच की गुहार लगा रहे हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts