Sun, 09 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में आज से 2739 केंद्रों पर शुरू हुई धान खरीदी, सोमवार से शुक्रवार तक होगी उपार्जन

Vishva News / Sat, Nov 15, 2025 / Post views : 13

Share:
CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो गई. प्रति क्विंटल 3100 रुपये के दाम से प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी की जाएगी. इसके लिए प्रदेश भर में 2739 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं. उपार्जन सोमवार से शुक्रवार तक होगा. कोरबा में डकैती: 15 से अधिक हथियारबंद डकैतों ने किसान के घर से 5.5 लाख की लूट, पूछा- कहां रखा है सौम्या का पैसा

160 लाख मैट्रिक टन होगी धान की खरीदी

सरकार की ओर से निर्धारित मात्रा के अनुसार, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 160 लाख मीट्रिक टन की जाएगी. गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जाएगा.

कब तक होगी छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार धान की खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक करेगी. वहीं किसान सोमवार से शुक्रवार तक केंद्र में धान बेच सकते हैं. CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में कल से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, CM साय ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

दुर्ग में 102 केंद्रों पर होगी धान खरीदी  

धान खरीदी के लिए दुर्ग जिला में 102 केंद्र बनाए गए हैं. हालांकि सिर्फ 34 केंद्रों पर आज धान खरीदी होगा. वहीं धान बिक्री के लिए 116 किसानों ने टोकन लिया है. पहली दिन का लक्ष्य 6 हज़ार 6 सौ क्विंटल का है. दुर्ग में पिछले वर्ष पहली ही दिन 1233 किसानों ने 60 हज़ार क्विंटल धान बेचा था. बता दें कि दुर्ग जिला में 1 लाख 12 हजार किसान रजिस्टर्ड है, जिनमें से 1 लाख 11 हजार किसानों का एग्रीस्टेट पर रजिस्टर हो पाया है. हालांकि धान खरीदी केंद्र के अधिकारी कर्मचारी 13 दिनों से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं.

धान अवैध बिक्री रोकने के लिए दिए गए ये निर्देश

प्रदेश में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सरकार ने कई निर्देश दि हैं. इसके तहत अन्य राज्यों की सीमा में चेक पोस्ट स्थापित कर कड़ी निगरानी की रही है. धान की सुरक्षा के लिए खरीदी केन्द्रों में ड्रेनेज और तारपोलिन आदि की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. अगर कोई अवैध परिवहन या बिक्री का मामला सामने आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts