Tue, 11 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Electricity Relief: छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत... अब 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल, 1 दिसंबर से लागू होगी योजना

Vishva News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 13

Share:
CG Electricity Relief: छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ दिनों पहले 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा की थी. जो 1 दिसंबर से लागू हो जाएगा. इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है. Indian Woman Snooker Champion: अनुपमा रामचंद्रन बनीं पहली भारतीय महिला स्नूकर चैंपियन, क्यू स्पोर्ट्स में ऐतिहासिक जीत

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से मिलेगी 200 यूनिट हाफ बिजली

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के समापन पर इसका ऐलान किया. सीएम ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू होगी. योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा. इससे 45 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित होंगे. 4 महीने पहले यानी 1 अगस्त 2025 को सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना पर बड़ा बदलाव किया था. भूपेश सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया था. इस बदलाव का असर सीधे-सीधे लाखों परिवारों पर पड़ा था. बिल लगभग डबल हो गया था. अब नई योजना के तहत सरकार 200 यूनिट तक हाफ बिल स्कीम लागू कर रही है. यानी उपभोक्ता को सिर्फ आधा भुगतान करना होगा। पहले 100 यूनिट का बिल ₹410 से ₹450 तक होता है, जो अब आधा होकर ₹205 से ₹225 के बीच रह जाएगा. SIR Deadline: चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR फॉर्म की डेडलाइन, अब 11 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

जानें किन उपभोक्ताओं मिलेगा फायदा

वर्तमान में सिर्फ 100 यूनिट बिजली खपत पर ही छूट का लाभ मिल रहा है. सितंबर-2025 में 100 यूनिट हाफ बिजली योजना के तहत 41 हजार 174 उपभोक्ताओं को लाभ मिला था. छूट की कुल राशि 40 लाख 77 हजार 383 रूपए है. हाफ बिजली बिल छूट का लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। कामर्शियल और पंप कनेक्शनधारी किसानों को यह छूट नहीं मिलेगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts