Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG GST Raid: जीएसटी टीम हरिओम इंगोट्स और पावर लिमिटेड के दफ्तर पहुंची, वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी

Vishva News / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 41

Share:
CG GST Raid: हरिओम इंगोट्स व पावर लिमिटेड भिलाई में जीएसटी की टीम ने सोमवार को दबिश दी है. इस कार्रवाई से कंपनी में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक अधिकारियों की दो टीमें अलग-अलग गाड़ियों से कंपनी दफतर पहुंची, जहां उन्होंने कंपनी को अपने अधिकार क्षेत्र में लिया. यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी है. Trains Cancelled In Chhattisgarh : नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 14 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

वित्तीय दस्तावेजों की जांच

सात जीएसटी अधिकारी कंपनी के कार्यालय पहुंचे और दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया. जीएसटी विभाग की टीमों ने कंपनी के बिल, जीएसटी रिटर्न, इनवॉइस समेत अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. दस्तावेज इतने अधिक मात्रा में है कि कार्रवाई जारी है. मंगलवार को भी अधिकारी यहां रिकार्ड को खंगालेंगे. अधिकारियों ने रिकॉर्ड से अधिकारी टैक्स भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट और संभावित अनियमितताओं से जुड़ी जानकारी को खंगाला है. कंपनी के कर्मियों के मुताबिक जीएसटी की टीम फिलहाल कंपनी के भीतर जांच कर रही है, जांच के दौरान कंपनी का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा. अधिकारियों ने उसे बंद नहीं करवाया. बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी के मालिक बाहर गए हुए हैं, लेकिन कर्मियों द्वारा जीएसटी की टीम को जांच में सहयोग कर रहें है. कर्मियों द्वारा जीएसटी अधिकारियों की जांच टीम कंपनी के दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं. पूछताछ में सहयोग किया जा रहा है. मंगलवार को भी जीएसटी की टीम जांच जारी है. जीएसटी विभाग की ओर से जांच को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. Gold Silver Rate Today 20 Jan: सोने-चांदी की कीमतें आसमान छू रही, जानें आज का मार्केट रेट

सात अफसर एक साथ पहुंचे कंपनी के अंदर

बताया जा रहा है कि हरि ओम इंगोट्स व पावर लिमिटेड में अचानक सात अफसरों को देख कर्मी हडबड़ा गए. एक-एक कर सातों अफसरों हाथ में दस्तावेज रख कंपनी के भीतर प्रवेश किया. देर शाम तक कंपनी में टैक्स समेत रिकार्ड खोजबीन किया जा रहा है. इसके अलावा जीएसटी की टीम कंपनी के हर बिलों, टैक्स से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है. फिलहाल जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts