Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

: CG IED Blasts: छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों का खौफनाक साजिश, 6 IED ब्लास्ट से 10 जवान घायल

Vishva News / Mon, Jan 26, 2026 / Post views : 34

Share:
CG IED Blasts: गणतंत्र दिवस से पहले बस्तर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है. छत्तीसगढ़ में रविवार को बीजापुर–तेलंगाना सीमा के पास कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एक साथ कई आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) किए. CG News – छत्तीसगढ़ करेगा नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, राज्य के 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन इन धमाकों में 10 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें डीआरजी के 9 और कोबरा का 1 जवान शामिल है. सभी अस्पताल में भर्ती हैं. सीरियल ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने जांच अभियान शुरू कर दिया है. कर्रेगुट्टा हिल्स से जवान IED बरामद कर रहे हैं. कर्रेगुट्टा का इलाका नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है, जो लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ रहा है.

सर्च अभियान पर निकली थी टीमें

दरअसल, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी. सुरक्षा बल इस जगह पर पहले भी नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Operation) चला चुके थे. अभियान के दौरान गणतंत्र दिवस से पहले रविवार को नक्सलियों ने सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया, जिनका मकसद 26 जनवरी के दिन दहशत फैलाना था. Asia Legends Cup 2026: छत्तीसगढ़ के तीन स्टार क्रिकेटरों का चयन, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे अपनी प्रतिभा

दिनभर में हुए 6 ब्लास्ट

  • पहला ब्लास्ट रविवार सुबह 8:56 बजे हुआ था, जिसमें डीआरजी के जवान CT बुम्डा माडवी घायल हो गए, जिनके हाथों और बायें पैर में चोट आई है.
  • दूसरा ब्लास्ट दोपहर 1 बजे हुआ, जिसमें डीआरजी के दो जवान घायल हो गए. उनके आंख और पैर में चोट आई.
  • तीसरा ब्लास्ट 02:45 बजे हुआ, जिसमें 3 जवान घायल हो गए.
  • चौथा ब्लास्ट दोपहर तीन बजे हुए, जिसमें डीआरजी का एक जवान घायल हो गया.
  • 5वां ब्लास्ट 03:25 बजे हुआ, जहां कोबरा के एसआई रुद्रेश सिंह घायल हो गए.
  • छठा ब्लास्ट 03:55 बजे बुआ, जिसमें डीआरजी के 2 जवान घायल हो गए.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts