ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 23
CG Job Fair: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर में 29 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिससे हजारों युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
कोरबा में नगर सेना जवानों का हंगामा, साथी की आत्महत्या कोशिश के बाद जिला सेनानी के खिलाफ मोर्चाइस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार रोजगार मेले में प्रवेश एडमिट कार्ड के जरिए दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर लागू की जा रही है, ताकि प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी रहे। रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह मेला एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
रोजगार विभाग के अनुसार, सभी पंजीकृत आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी जब ई-रोजगार पोर्टल या एप पर अपनी योग्यता और पसंदीदा कंपनी का चयन करेंगे, तो उन्हें यह जानकारी मिल जाएगी कि इंटरव्यू किस दिन, किस समय और किस कक्ष में होगा। इससे युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा और चयन प्रक्रिया तेज होगी।
CG Crime – मामा का कारनामा…. जिंदा जीजा को मृत बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे भांजे-भांजियों को किया पुश्तैनी जायदाद से महरूमइस रोजगार महाकुंभ को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 20 जनवरी तक कुल 56,608 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिलासपुर सबसे आगे रहा, जहां से 5,211 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद दुर्ग जिले से 4,142 और राजधानी रायपुर से 4,092 युवाओं ने रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन