Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Liquor Scam: रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ EOW ने प्रोडक्शन वारंट के लिए किया आवेदन, कोर्ट में मंजूर

Vishva News / Wed, Sep 24, 2025 / Post views : 51

Share:
CG Liquor Scam : आबकारी घोटाला में ईडी के द्वारा गिरफ्तार रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ इओडब्लू ने ACB/EOW स्पेशल कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन पेश किया है। मंगलवार देर शाम कोर्ट में पेश आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। आपको बता दे कि, आबकारी घोटाले की जांच ईडी के अलावा EOW भी कर रहा है। ईओडब्लू के प्रोडक्शन वारंट आवेदन स्वीकार होने के बाद चैतन्य बघेल को बुधवार 24 सितंबर को भोजनावकाश के बाद सेंट्रल जेल से एसीबी स्पेशल कोर्ट लाया जा सकता है। नवरात्रि गरबा में मुस्लिम युवाओं की एंट्री पर रोक, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले– लेनी होगी अनुमति
चैतन्य के कोर्ट में पेश होते ही ईओडब्लू चैतन्य को गिरफ्तार करेगी और अदालत से रिमांड आवेदन लगा सकती है। अब कितने दिन का पुलिस रिमांड स्पेशल कोर्ट स्वीकार करेगी ये दोनों पक्षों की बहस के बाद ही तय हो पायेगा। आपको बता दे कि, मंगलवार 23 सितंबर को चैतन्य बघेल की ओर से हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी गई है, लेकिन याचिका पर सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है।
गौरतलब है कि पूर्व में भी हाईकोर्ट में चैतन्य बघेल के द्वारा ईओडब्लू के खिलाफ अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, और तब हाईकोर्ट ने यह लिबर्टी देते हुए याचिका खारिज की थी कि, इसे निचली अदालत में पेश करें। निचली अदालत इस आवेदन को प्राथमिकता से सुनेगा और उसके बाद ही कोई अग्रिम आदेश जारी करेगा। यह आदेश ठीक उस वक्त जारी हुआ था जबकि ईओडब्लू द्वारा जारी कराए प्रोडक्शन वारंट के अनुपालन में चैतन्य बघेल को जेल से कोर्ट लाया जा चुका था। हाईकोर्ट के आदेश और दी गई लिबर्टी के आलोक में तब चैतन्य को ईओडब्लू ना तो गिरफ्तार कर पाई और ना ही रिमांड पर ले पाई थी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts