ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sun, Nov 23, 2025 / Post views : 26
रायगढ़: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर पर बसे जिलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। रायगढ़ जिले में चेकिंग के दौरान अवैध धान के 30 मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने अभी तक कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।
Gold-Silver Latest Rates: एक ओर सोने में उछाल, दूसरी ओर चांदी हुई सस्ती—देखें आज के ताज़ा भावकलेक्टर के निर्देश के बाद जिले की सीमाओं पर स्थित सभी अंतरराज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है, वहीं अनुविभागीय स्तर पर विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं। अवैध धान भंडारण एवं परिवहन में शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
IND vs SA ODI: टिकट बिक्री शुरू होते ही 30 मिनट में हाउसफुल! रेलवे टिकट दलाल द्वारा 200 टिकट खरीदने का आरोपTags :
विज्ञापन
विज्ञापन