Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG News: नशे में स्कूल वाहन चालक ने ट्रक से टक्कर मारी, कई बच्चे घायल, पालकों में गुस्सा

Share:
आरंग : आरंग क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल के तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन का चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में बुरी तरह धुत थे. नशे की हालत में ड्राइवर वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया और बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. बताया जा रहा है कि बस महासमुंद और आरंग क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. CG Crime: रायपुर में ओडिशा के कारोबारी से शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 2 करोड़ की ठगी हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भारी लापरवाही देखने को मिली. घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय, प्रबंधन उन्हें स्कूल परिसर ले गया. इस संवेदनहीनता की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने प्रबंधन पर बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया. परिजनों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले स्कूल प्रबंधन ने एक शराबी ड्राइवर को स्कूल वाहन कैसे सौंप दिया. Make Iran Great Again: ट्रंप की नई तस्वीर से पूरी दुनिया में हलचल… ईरान को लेकर अमेरिका का नया प्लान आया सामने  ग्रामीण और परिजन अब दोषी ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. वहीं इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रही है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts