ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Oct 28, 2025 / Post views : 34
गरियाबंद : किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते हुए सुबह से नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया है. बीते कई सालों से केंद्र खोलने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है.
Chhattisgarh Weather: साइक्लोन मोंथा के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी, भारी बारिश की आशंकामौके पर मैंनपुर एसडीएम व थाना प्रभारी मौजूद हैं. नेशनल हाइवे 130 सी पर धवलपुर के पहले सिकासेर जीरो चैन के पास ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं.
Cyclone Montha Updates: 100 KM/h की रफ्तार से तटीय इलाकों में तूफान की दस्तक, कई ट्रेनें और फ्लाइट्स रद्दपारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला एवं जंगल धवलपुर पंचायत के अधीन आने वाले 15 से ज्यादा गांव के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में महिलाएं भी शामिल हैं.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन