Tue, 11 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG News: तेज रफ्तार ने ली पाँच जानें, ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में तीन की हालत नाजुक

Vishva News / Wed, Nov 26, 2025 / Post views : 13

Share:
जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम सुकली में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 49 पर हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक बताई है। बिलासपुर में दंपति की संदिग्ध मौत: पत्नी बिस्तर पर मृत, पति फांसी पर लटका मिला; दीवार पर लिपस्टिक से लिखे गए नाम से बढ़ी सस्पेंस मृतकों की पहचान नवागढ़ क्षेत्र के सड़क पारा और शांति नगर निवासी विश्वनाथ देवागन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक एक बारात में शामिल होकर नवागढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान सुकली के पास उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बीजेपी की बड़ी बैठक: राष्ट्रीय महामंत्री का मार्गदर्शन, डिप्टी सीएम बोले—घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटेंगे हादसे की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts