Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

सूचना

hello php

: CG News : क्रिकेट खेलकर लौटते समय भीषण हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली 3 दोस्तों की जान

Vishva News / Sun, Jan 18, 2026 / Post views : 24

Share:
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कालीपुर स्थित तालाब में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर जा गिरी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में स्कार्पियों में सवार तीन युवकों की तालाब में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस जवानों ने गाड़ी का कांच तोड़कर चार अन्य युवकों की जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक और घायल सभी युवक शनिवार को क्रिकेट खेलने के बाद कालीपुर से जगदलपुर लौट रहे थे। रात के समय अचानक स्कॉर्पियो चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बेकाबू स्कार्पियों सीधे तालाब में जा गिरी। CG Food Poisoning Case : महोत्सव में ये चीज़ खाना बनी लोगों के लिए खतरा, एक साथ कई लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार स्कार्पियो के पानी में डूबते ही उसमें सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर तालाब में डूबते वाहन पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस के जवानों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। Raipur Free Bus Seva: रायपुर में 3 दिन फ्री बस सेवा, जानिए कैसे मिलेगा लाभ और क्या करना होगा जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्कॉर्पियो का कांच तोड़ा और वाहन में फंसे चार युवकों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि इस हादसे में स्कार्पियों सवार तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका। तालाब के गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगदलपुर निवासी 41 वर्षीय मनीष नेवर, 33 वर्षीय शेखर और 38 वर्षीय भावेश नागे के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts