Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG News : रायपुर में उद्योग मंत्री की पायलट स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक नशे में धुत पाया गया

Vishva News / Wed, Nov 19, 2025 / Post views : 29

Share:
रायपुर : राजधानी में देर रात एक बड़ी दुर्घटना उस समय हो गई जब उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पायलट स्कॉर्पियो वाहन खालसा स्कूल के सामने, कोर्ट परिसर के ठीक सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां रात करीब 12:45 बजे के आसपास घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि स्कॉर्पियो वाहन का चालक शराब के नशे में धुत अवस्था में था और लड़खड़ाते हुए खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update: किसानों को आज बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी गाड़ी चालक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वाहन लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खालसा स्कूल के सामने एक ऑटो चालक ने अचानक वाहन को बगल से ओवरटेक करने की कोशिश की। ऑटो की इस हरकत से स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन सीधे डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया और सामने लगे खंभे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन चलने लायक नहीं बचा। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रफ्तार भी काफी तेज थी, जिस वजह से नुकसान ज्यादा हुआ। वाहन का नंबर CG 08 BC 9909 है, जो उद्योग मंत्री की पायलट गाड़ियों में से एक बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के समय वाहन में मंत्री नहीं थे, केवल चालक ही मौजूद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले चालक की हालत की जांच की। चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक का अल्कोहल लेवल मानक से काफी ऊपर पाया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी भी आम नागरिक को चोट नहीं आई है, जो बड़ी राहत की बात रही। सड़क पर देर रात ट्रैफिक कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, वरना वाहन की रफ्तार और टक्कर की तीव्रता को देखते हुए जनहानि की संभावना भी थी। छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: ACB-EOW की 20 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी, कई आरआई अधिकारी जांच के दायरे में पुलिस अब ऑटो चालक की भी खोजबीन कर रही है, ताकि उसकी ओर से लापरवाही हुई या नहीं, इसकी पुष्टि हो सके। वहीं प्रशासनिक स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि मंत्री-स्तर की पायलट गाड़ी का चालक ड्यूटी के बाद शराब पीकर वाहन क्यों चला रहा था और उस पर विभागीय कार्रवाई कब होगी। फिलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और शराब पीकर वाहन चलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच जारी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts