ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 41
अंबिकापुर : शहर से लगे ग्राम सरगांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि रेबीज से संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए एक बकरे की गांव में बली देकर उसका मांस ग्रामीणों को खिला दिया गया.
Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, कट्टरपंथियों ने कई मंदिरों को बनाया निशानाइस घटना में गांव के करीब 200 से अधिक लोगों द्वारा बकरे के मांस का सेवन किए जाने की बात सामने आई है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को गांव में आयोजित काली पूजा के दौरान बकरे की बली दी गई.
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने गांव के ही नान्हू रजवाड़े नामक ग्रामीण से यह बकरा खरीदा था, जिसे पहले रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था. बाद में यह बकरा पूजा में बलि के लिए उपयोग किया गया.
IPL 2026 से पहले CSK के अमन खान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, गेंदबाजों की लिस्ट में बना अनचाहा इतिहास
घटना की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है. रेबीज संक्रमण को लेकर डरे-सहमे ग्रामीण अब गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच और उपचार कराने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस मामले पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक चंदू मिश्रा ने बताया कि यदि रेबीज संक्रमित पशु के मांस को अच्छी तरह पकाकर खाया जाए तो संक्रमण का खतरा नहीं होता, फिर भी एहतियात के तौर पर मांस का सेवन करने वाले सभी लोगों को रेबीज की जांच करानी चाहिए.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन