Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG News: नशे में वाहन चलाने पर नए साल का जश्न पड़ सकता है महंगा, आयोजकों पर भी रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

Vishva News / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 42

Share:
रायपुर : 31 दिसंबर की रात को नए साल के स्वागत में होने वाले कार्यक्रमों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. खासतौर पर नशेड़ी और हुड्दंगी निशाने पर होंगे. सड़कों पर अगर  नशेड़ी कार या दुपहिया चलाते मिले तो गाड़ी जब्त की जाएगी. नशेड़ियों के साथ पिलाने वाले कार्यक्रम आयोजकों पर भी कार्रवाई संभव है. दरअसल पुलिस ने इस बार होटल रेस्टोरेंट और फार्म हाउस वालों से बड़े आयोजनों के बारे में पूरी जानकारी मांगी है. निर्देश दिए गए हैं कि बगैर अनुमति कोई भी आयोजन न किया जाए. आयोजन में बगैर अनुमति शराब न परोसी जाए. अनुमति लेकर शराब परोसी जाये तो यह ध्यान रखा जाए कि उनके मेहमान नशे में गाड़ी चलाते सड़क पर न आएं. ऐसे मेहमानों को सुरक्षित घर पहुंचाने ड्राइवर या फिर वाहन का इंतजाम भी आयोजक ही करें. Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ नेपाल में व्यापक आंदोलन, ‘यूनुस मुर्दाबाद’ के नारे गूंजे

नशे के सौदागरों पर कार्रवाई तेज, 10 हो चुके गिरफ्तार

31 दिसंबर की सुरक्षा तैयारियों में लगी पुलिस ने नशे के सामानों की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई भी जारी रखी है. अमलीडीह इलाके के वरण अपार्टमेंट के फ्लैट में छापा मारकर एक नाबालिग बालिका समेत 5 आरोपियों को दबोचने के बाद तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ड्रग्स के साथ ये आरोपी दबोचे गए हैं. जबकि अफीम व गांजा के केस में भी गिरफ्तारियां की गई हैं. गिरफ्तार तीन आरोपी मोहम्मद माजिद पिता अहमद खान 28 वर्ष निवासी ग्राम खटेरी कैपिटल कॉलोनी थाना मंदिरहसौद और शुभम शिंघनापुरे उर्फ आर्यन 28 वर्ष एवं अमन शर्मा के साथ पराग बरछा उर्फ रघु कैलाशपुरी, शुभम राजूधावड़े नागपुर महाराष्ट्र किसी न किसी रूप में इवेंट आर्गेनाइज करने के काम से जुड़े रहे हैं. इनका कनेक्शन नागपुर में रह रहे नंदलाल ठाकुर पिता महेंद्र ठाकुर 20 वर्ष निवासी अतरौली मदवनी बिहार से पाया गया है. इस आरोपी को भी जेल भेज दिया गया है. इसी तरह ड्रग डिलीवरी करने नागपुर से दुर्ग होकर रायपुर आए पाटन भाटापारा मंच निवासी अब्दुल करीम उर्फ समीर पिता मोहम्मद रशीद 26 वर्ष की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है. सिडनी में फायरिंग का दावा, गोदारा गैंग ने दिया चेतावनी: महेंद्र डेलाना का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

जारी किया नोटिस, बैठक बुलाकर भी देंगे निर्देश

पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों और फार्म हाउस संचालकों को नोटिस जारी करके 31 दिसंबर की रात होने वाले आयोजनों की जानकारी मांगी है. कार्यक्रमों में आ रहे सेलिब्रेटी, सुरक्षा में तैनात बाउंसरों और कर्मियों की सूची भी देने कहा गया है. आयोजन की अनुमति पहले लेनी होगी. आबकारी लायसेंस लिया जा रहा है तो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके मेहमान नशे में धुत्त होकर सड़क पर नहीं आएं. उनके मेहमान सुरक्षित घर पहुंच जाएं. आयोजक, अतिथियों को घर छोड़ने वाहन का इंतजाम रखें या फिर अतिथियों के वाहनों को चलाने के लिए ड्राइवरों की व्यवस्था करें. पुलिस जल्द ही बैठक बुलाकर होटल, रेस्टारेंट, बार संचालकों व इवेंट आर्गेनाइजरों को दिशा निर्देश जारी करेगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts