ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Oct 23, 2025 / Post views : 32
कोरबा : सीएसईबी चौकी के पेट्रोलिंग वाहन चालक राम कुमार प्रजापति पर खुद को पुलिस बताकर लोगों को धमकाने और वसूली करने का आरोप लगा है। पंप हाउस कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का आरोप है कि राम कुमार लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता है। शिकायत में बताया गया है कि राम कुमार प्रजापति सीएसईबी पुलिस चौकी के पेट्रोलिंग वाहन का चालक है। वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर पंप हाउस क्षेत्र में दहशत फैलाता है।
Abu Dhabi T10 League 2025: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! हरभजन-श्रीसंत फिर एक साथ मैदान पर, अबू धाबी टी-10 लीग में भिड़ेंगे दिग्गजवह लोगों के साथ गाली-गलौज करता है, डराता-धमकाता है और उनसे वसूली भी करता है। इससे पहले सोमवार को दिवाली की रात भी महिलाओं ने सीएसईबी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया था। फिलहाल, पुलिस इस शिकायत की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता शीतल ने बताया कि राम कुमार पेट्रोलिंग वाहन चलाता है और अक्सर पुलिस केस में फंसाने की धमकी देता है। राम और उसकी मां-बहन घर के बाहर आकर गंदी-गंदी गालियां देते हैं। पहले भी राम और उसके परिवार ने कई लोगों के खिलाफ सीएसईबी चौकी में फर्जी आवेदन दिए थे, जिसमें बच्चों को भी फंसाया गया था। भरोसा बाई दीवान ने बताया कि राम की बहन उमा और उसके पति ने उनके घर के बाहर आकर धमकी दी कि "एक को फंसाया है, दूसरे लड़के को भी जल्दी फंसाएंगे, तुम लोगों को जीने नहीं देंगे।
Rhea Chakraborty को मिली राहत, लेकिन लड़ाई जारी — CBI की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देगा Sushant Singh Rajput का परिवारबस्ती की अन्य महिलाओं ने बताया कि दिवाली की रात करीब 11 बजे राम, उसकी मां और बहन पूरे बस्ती में घूम-घूमकर मां-बहन की गंदी गालियां दे रहे थे। राम की बहन उमा प्रजापति ने बस्ती के लोगों को धमकी दी है कि वह सभी को केस में फंसा देगी। मामले में चौकी प्रभारी भीमसेन का कहना है कि इस मामले में मिली शिकायत की जांच की जा रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन