Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG News : विदेश दौरे से लौटे CM विष्णु देव साय, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत.. सीएम ने कहा- राज्य में निवेश के लिए हुए 6 MOU…

Vishva News / Sat, Aug 30, 2025 / Post views : 20

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय आज अपने 10 दिन के विदेश दौरे से वापस राजधानी लौट चुके  हैं. रायुपर एयरोपोर्ट पर पहुंचते ही प्रदेश के मंत्री-विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम साय ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा सफल रही. विभिन्न क्षेत्रों में 6 MOU हुए हैं. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भारी निवेश आएगा. Drug Peddlers Navya and Ayaan Arrested: हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स की बिक्री करते थे, पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय में मारी बड़ी सफलता सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि “मुझे जापान की संस्कृति को बहुत करीब से देखने का मौका मिला. मैंने जाना कि कैसे हम अपनी संस्कृति को उद्योग और पर्यटन से जोड़कर राज्य को आगे बढ़ा सकते हैं. हमने 3 जगहों- टोक्यो, ओसाका और सियोल में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया था, जहां मुझे एशियाई महाद्वीप के कुछ सबसे बड़े उद्योगपतियों से मिलने का अवसर मिला. सीएम साय ने बताया कि इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए. खाद्य प्रसंस्करण, स्किल डेवलपमेंट, पर्यावरण संरक्षण, इलेक्ट्रानिक्स और ईवी जैसे सेक्टर के लिए छह निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. मुझे विश्वास है कि इन दोनों देशों की यात्राओं के माध्यम से लोग छत्तीसगढ़ को अच्छी तरह से जान पाएंगे और आने वाले समय में यहां (छत्तीसगढ़ में) भारी निवेश आएगा।” हेलमेट के बिना फ्यूल देने से मना किया तो चला दी गोलियां, पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी… सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया जापान दौरे से भारत में अगले 10 वर्षों में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा. यह निवेश न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा. सीएम साय ने आगे कहा कि उनकी जापान यात्रा ने छत्तीसगढ़ को इस दिशा में सीधे तौर पर जोड़ने का काम किया है. सीएम साय ने बताया कि ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पवेलियन लगाया गया, से 24 अगस्त से 30 अगस्त तक हर दिन 30 हजार से अधिक लोगों ने देखा. इस पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी गई.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts