Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG News: रूम हीटर बना मौत का कारण, घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

Vishva News / Sat, Jan 17, 2026 / Post views : 60

Share:
रायपुर : राजधानी के टाटीबंद इलाके में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने  से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. आग लगने पर बुजुर्ग लगातार मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन घर पर बाहर से ताला लगे होने के चलते पड़ोसी भी मदद न कर सके और देखते ही देखते बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि आग रूम हीटर की वजह से हुई है. जानकारी के मुताबिक, यह हृदय विदारक घटना आज सुबह की है, जब मृतक राजकुमार गुप्ता (70 वर्ष) अपने घर पर अकेले थे. उनका बेटा घरेलू सामान लेने बाहर गया हुआ था. इस दौरान उसने दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया था. जब तक वह सामान लेकर लौटा, तब तक घर पर लगी आग में उनके बुजुर्ग पिता की जान जा चुकी थी और सबकुछ जल चुका था. अमेज़न के जंगलों में पहली बार दिखा आदिमानवों का झुंड, प्राकृतिक हथियारों के साथ वीडियो आया सामने; पूरी दुनिया में हड़कंप…. सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड बता दें कि घटना के दौरान बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इक्कट्ठे हो गए, उन्होंने दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन ताला जड़े होने की वजह से असफल रहे. पड़ोसियों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन दमकल की टीम भी लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची और आग पर काबू पाया. प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर भी लोगों में भारी आक्रोश है. लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी सौगात: पटरी पर उतरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें खासियत रूम हीटर से आग लगने की आशंका वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रूम हीटर से शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी होगी. सर्दियों के मौसम में हीटर के अधिक इस्तेमाल के चलते इस तरह की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts