Sat, 08 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG News : एक माह से लापता ग्रामीण का जंगल में मिला कंकाल, परिजन सदमे में

Vishva News / Wed, Oct 22, 2025 / Post views : 15

Share:
कोरबा : कोरबा के श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव के रहने वाले सुखसागर (38 वर्ष) का एक महीने बाद कंकाल गांव से लगे जंगल में मिला है। सुखसागर 18 सितंबर से लापता थे, परिजन उसकी खोज कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की गई। मृतक सुखसागर के भाई लक्ष्मी नारायण चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को उसके बेटे की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया, हादसे की सूचना पर 18 तारीख को उसके पिता सुखसागर भी जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां उसे देखने के बाद वह वापस घर लौट रहा हूं बोलकर चला गए लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की नहीं मिलने पर इसकी सूचना श्यांग थाना पुलिस को दी गई। दिवाली के बाद पारंपरिक हिंगोट युद्ध में हादसा, आग उगलते गोलों से 35 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर पुलिस की माने तो सूचना देने के बाद परिजन और रिश्तेदार आसपास उसकी तलाश में जुटे हुए थे, जहां एक माह बाद गांव से लगे जंगल में पेड़ के नीचे एक नर कंकाल मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। मौके पर एक गमछा मिला जो ऊपर पेड़ पर बंधा हुआ था और नीचे कंकाल पड़ा हुआ था। परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जहां कपड़े के आधार पर पहचान की गई और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर दी बधाई आशंका जताई जा रहा है कि सुख सागर ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी होगी, जिसके आधार पर आगे की जांच करवाई जा रही है। परिजनों की माने तो सुखसागर खेती किसानी का काम करता है और चार बच्चे हैं, जिसमें बड़ा बेटा दुर्घटना में घायल हो गया था। पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था, लेकिन पूछे जाने पर कभी भी कुछ नहीं बताता था। श्यांग थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts