Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG News: जिला अस्पताल में हंगामा... नशे में धुत परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ से की मारपीट

Vishva News / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 36

Share:
CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल गौरेला में शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल मरीज के साथ आए परिजनों ने जमकर हंगामा किया. आरोप है कि मरीज के परिजन नशे की हालत में थे और उन्होंने इलाज के दौरान डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट की. सीएम साय ने 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन, ‘महतारी गौरव वर्ष’ और ‘सशक्त-समृद्ध छत्तीसगढ़’ की है प्रमुख थीम

मरीज के परिजनों ने महिला चिकित्सकों के साथ की गाली-गलौच

सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय के अनुसार, परिजनों ने महिला चिकित्सकों के साथ गाली-गलौच की और उन्हें धमकी भी दी. इतना ही नहीं अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय, सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सिविल सर्जन की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं व चिकित्सा सेवा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सुनील रजक, मनीष रजक, संतोष रजक, प्रमोद रजक सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है. फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है... गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में… टीम इंडिया के नए हेड कोच बनेंगे लक्ष्मण

महिला चिकित्सकों को दी गालियां

गौरेला जिला अस्पताल के सिविल सर्जन देवेंद्र पेकरा ने बताया कि शुक्रवार रात मरीज के परिजन नशे की हालत में थे. उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ के साथ मारपीट की, महिला चिकित्सकों को भी गालियां और धमकी दी गई. हमने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है. अस्पताल में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. गौरेला एसडीओपी श्याम सिदार ने बताया कि जिला अस्पताल में हुई घटना को गंभीरता से लिया गया है. सिविल सर्जन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और चिकित्सा सेवा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts