Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG धान खरीदी खत्म, 2.41 लाख किसान अब भी वंचित, 91% ने बेचा धान, तिथि बढ़ाने पर सस्पेंस

Share:
CG Dhan Kharidi: 15 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में धान खरीदी 31 जनवरी तक चली। अब भी प्रदेश के 2 लाख 41 हजार 657 किसान धान नहीं बेच पाए हैं। इसको लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदेशभर से कुल पंजीयक किसानों की संख्या 2753007 है, इनमें से 25 लाख 11 हजार 350 किसान अपना धान बेच पाए हैं, जो कि कुल प्रतिशत का 91.22 प्रतिशत है। यानी करीब 9 प्रतिशत किसान अब भी धान बेचने से वंचित रह गए। अबतक अंतिम तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं आई है, जबकि लगातार तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसान व विपक्षी दल के नेता मांग कर रहे हैं। BSNL Recruitment 2026: BSNL में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें अप्लाई करने का तरीका

लक्क्ष्य से 20 लाख मीट्रिक टन कम

सरकार ने 2025-26 में धान खरीदी के लिए कुल 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्क्ष्य रखा, लेकिन सरकार अबतक 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीद पाई है। इससे साफ पता चल रहा है कि सरकार 20 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी से पीछे रह गई है। यहां तक कि गत वर्ष 144 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई थी। इस हिसाब से गतवर्ष के टार्गेट तक भी सरकार नहीं पहुंच पाई। First Woman Fighter Pilot: भारत की बेटी ने छुआ आसमान से भी ऊंचा मुकाम – अवनी चतुर्वेदी बनीं देश की पहली महिला फाइटर जेट पायलट

धान नहीं बिकने से किसान परेशान

वहीं जिन किसानों को धान नहीं बिक पाया है, उनको अब चिंता सता रही है क्योंकि तिथि बढ़ाने को लेकर भी अबतक किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। कुछ किसानों ने बताया कि वे सरकार की तिथि बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वे भी अपने धान को बेच पाए।
धान खरीदी का लक्क्ष्य- 160 लाख मीट्रिक टन
अबतक खरीदी- लगभग 140 लाख मीट्रिक टन प्रतिशत में - 87.41 प्रतिशत
कुल पंजीयन किसान- 2753007 इतने किसानों ने बेचा- 2511350
प्रतिशत में- 91.22

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts