ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Oct 23, 2025 / Post views : 27
रायपुर : पुलिस महकमे के हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल और ब्लैकमेलिंग की शिकायतों को छत्तीसगढ़ सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने इसकी जांच का आदेश दे दिया है। 2001 बैच के सीनियर आईजी डॉ0 आंनद छाबड़ा को जांच अधिकारी बनाया गया है। हालांकि, छाबड़ा भी आईजी हैं, मगर रतनलाल डांगी से दो बैच सीनियर हैं। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारी आनंद छाबड़ा ने महिला और आईपीएस की शिकायतों की बिंदुवार विवेचना प्रारंभ कर दी है। छाबड़ा की रिपोर्ट के बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। बता दें, छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस अफसर रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप पुलिस महकमे के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगायी है। बिलासपुर के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने इस मामले की शिकायत आला अफसरों से की है।
CG Crime News: घर में मिले दंपती के शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटीमहिला ने आरोप लगाया है की आईपीएस डांगी बीते सात साल से शारीरिक शोषण कर रहे हैं। पीड़ित महिला ने शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया है कि उसके पास आईपीएस रतनलाल डांगी के ख़लिफ़ कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी हैं।
खेत में रखवाली कर रहे बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर मौतबताते है, महिला के पास निजी पलों के भी अश्लील वीडियो हैं। छत्तीसगढ़ में इस स्तर के अश्लील वीडियो के साथ किसी वरिष्ठ आईपीएस अफसर के खिलाफ यह पहला मामला होगा। उधर, पता चला है, आईपीएस डाँगी ने उससे पहले डीजीपी अरुणदेव गौतम को महिला के खिलाफ ब्लैकमेल की शिकायत की है। शिकायत में डांगी ने कहा है कि महिला लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही है। उसके घर को महिला ने नर्क बना दिया है। महिला की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन