Thu, 13 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Police Unfit: पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर IG की सख्ती... 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी अनफिट, सुबह 4 बजे लगाना होगा दौड़ 

Vishva News / Thu, Dec 11, 2025 / Post views : 20

Share:
CG Police Unfit: छत्तीसगढ़ में फील्ड में फिटनेस की मांग करने वाली पुलिस फोर्स खुद कितनी फिट है- आईजी सरगुज़ा दीपक झा ने जब इसका डेटा तैयार कराया, तो तस्वीर चौंकाने वाली निकली। संभाग के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 300 से अधिक पुलिसकर्मी तोंद, व्यसन और बढ़ते वजन की वजह से ‘अनफिट’ पाए गए। इसके बाद आईजी ने इन पुलिसकर्मियों को फिट करने की एक विशेष मुहिम शुरू की है, जिसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है। CG में शीत लहर का कहर: रायपुर, सरगुजा समेत कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट

सरगुज़ा में पुलिस फिटनेस ड्राइव शुरू

सुबह 4 बजे उठकर दौड़ना, पसीना बहाना, योग-ध्यान करना- यह सारी कसरतें अब नए रंगरूट नहीं, बल्कि वर्षों से सेवा दे रहे आरक्षक, प्रधान आरक्षक से लेकर टीआई स्तर के अधिकारी तक कर रहे हैं। इन सभी को 50-50 के बैच में CRPF ट्रेनिंग सेंटर भेजा जा रहा है, जहां उन्हें निर्धारित फिटनेस मॉड्यूल के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईजी दीपक झा ने कहा की यह किसी तरह की सजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने का प्रयास है। एक फिट पुलिसकर्मी बेहतर सेवा देगा और बेहतर जीवन भी जिएगा। CG Triple Murder Case : स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत 3 की फार्महाउस में हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जवानों को योग-ध्यान की नियमित ट्रेनिंग

ट्रेनिंग के दौरान सख्त डाइट प्लान, नियमित व्यायाम, योग और मेडिटेशन अनिवार्य किए गए हैं। सप्ताह में एक दिन अवकाश के साथ अनुशासित दिनचर्या अपनाई जा रही है। पुलिसकर्मी खुद भी स्वीकार कर रहे हैं कि वे बदलाव महसूस कर रहे हैं। कई जवानों का वजन 4–5 किलो तक कम हो चुका है और वे खुद को “कम से कम 4–5 साल युवा” महसूस कर रहे हैं। मुहिम का उद्देश्य सिर्फ शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि तनावमुक्त और स्वास्थ्य-उन्मुख पुलिसिंग को बढ़ावा देना भी है। अधिकारियों का दावा है कि आने वाले महीनों में यह पहल पुलिस फोर्स के कुल प्रदर्शन में बड़ा सुधार लाएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts