Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Religious Conversion: राजधानी में धर्म परिवर्तन पर बवाल, पुलिस ने छह लोगों को लिया हिरासत में

Share:
CG Religious Conversion: रायपुर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के परशुराम नगर में धर्म परिवर्तन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ. एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में अपराध दर्ज किया है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी भांजा बहू का उपचार करने के नाम पर कुछ लोगों ने उसका ब्रेनवाश कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की है. महिला ने बहू के माध्यम से उन पर भी धर्म परिवर्तन करने दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पुरैना निवासी बालका राजपूत ने मायाराम, किशोर सेनापति, चौधरी बेसरा, आशीषी नाग, सिकंदर सिंह, गायत्री यादव, प्रफुल्ला पन्का के खिलाफ उसकी बहू पर जबरन धर्म परिवर्त करने दबाव बनाने का आरोप लगाया है. बालका ने पुलिस को बताया है कि उसकी भांजा बहू रितू की तीन माह पूर्व तबियत खराब हो गई थी. इसके बाद वह मायाराम के पास उपचार कराने के लिए गई. मायाराम ने रितू को इसाई धर्म ग्रहण करने के एवज में फ्री में इलाज करने का झांसा देकर उसका ब्रेनवाश कर इसाई धर्म अपनाने दबाव बनाया है. रितू के पति ने अपनी मामी बालका को इसाई धर्म के मानने वाले लोगों द्वारा शुक्रवार को जबरन ले जाकर धर्म परिवर्तन करने की प्रक्रिया करने की जानकारी दी. इसके बाद बालका ने इसकी जानकारी अपने क्षेत्र में रहने वाले बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को दी. जानकारी मिलने पर बजरंदगल के कार्यकर्ता भारी संख्या में मायाराम के घर पहुंचे, जहां रितू का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. वहां हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने मायाराम सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts