ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Jan 22, 2026 / Post views : 43
कांकेर : नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।
Boat Capsized in Indravati River: नदी पार करते वक्त नाव पलटी, ग्रामीणों ने बचाई दो लोगों की जान, चार अब भी लापताघटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा पुलिस मौके पर पहुंची है। जेसीबी एवं अन्य मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि यातायात को जल्द बहाल किया जा सके।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, कहीं ठंड तो कहीं गर्मी का असरगौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन