Tue, 11 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Smart Meter: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर जांच के लिए बनेगा नया लैब, भिलाई में होगा एडवांस सेटअप

Vishva News / Mon, Nov 24, 2025 / Post views : 13

Share:
CG Smart Meter: प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लग रहे हैं, तो इसकी जांच की भी व्यवस्था की जा रही है. अब तक भिलाई में एक लैब है, जिसमें नए और पुराने मीटरों की जांच होती है. इसी के साथ करीब छह माह पहले नया रायपुर में केंद्र सरकार के सीपीआरआई का एक लैब खुला है. इसमें भी स्मार्ट मीटरों की जांच होती है. India vs South Africa: गुवाहाटी टेस्ट में इस गेंदबाज ने बल्लेबाजों को दी जबरदस्त चुनौती, दिखाया ‘आईना’ अब रायपुर और बिलासपुर में छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के लैब खोले जा रहे हैं. इसका काम अंतिम चरणों पर है. यहां पर भी लैब खुलने के बाद प्रदेश में चार स्थानों में बिजली के स्मार्ट मीटरों की जांच की व्यवस्था हो जाएगी. प्रदेश में जब स्मार्ट मीटर लगाने का काम प्रारंभ किया गया तो स्मार्ट मीटरों का परीक्षण कराने का काम भोपाल के लैब में कराया गया, क्योंकि तब प्रदेश में एक भी लैब नहीं था. स्मार्ट मीटर लगाने का काम प्रदेश में टाटा और जीनस कंपनी कर रही है. इनके मीटरों को लगाने से पहले इनका परीक्षण कराया जाता है. इसी के साथ मीटरों के खराब होने या सही काम न करने की शिकायत मिलने पर उसकी जांच का काम भी पहले यहां नहीं हो पाता था, ऐसे में मीटरों को भोपाल भेजना पड़ता था. Dharmendra Passes Away: 89 वर्ष की आयु में ‘ही मैन’ ने इस दुनिया को अलविदा कहा, सिनेमा जगत में शोक की लहर

दो नए लैब का चल रहा काम

प्रदेश में अब तक भिलाई में भी एक लैब है जिसमें मीटरों की जांच की जाती है. इस लैब में पहले के पुराने मीटरों की जांच होती थी, अब यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं तो उनकी जांच की भी व्यवस्था भिलाई में है. भिलाई के लैब में किसी भी मीटर की जांच के लिए लंबा समय लगता है, क्योंकि प्रदेश भर के मीटर जांच के लिए यहां पर आते हैं. ऐसे में अब पॉवर कंपनी ने रायपुर के गुढ़ियारी और बिलासपुर के तिफरा में मीटरों के जांच के लिए नए लैब बनाने का काम प्रारंभ किया है. इसी के साथ भिलाई के लैब को भी आधुनिक किया जा रहा है. दो नए लैब प्रारंभ होने के बाद मीटरों की जांच में समय कम लगेगा. इसी के साथ बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों के मीटरों की जांच जहां बिलासपुर में हो सकेगी, वहीं रायपुर के लैब में रायपुर संभाग के साथ बस्तर संभाग के मीटरों की जांच होगी. भिलाई के लैब में दुर्ग संभाग के मीटरों की जांच होगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts