Sat, 08 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Weather Alert: रजाई-कंबल निकालने का समय आ गया... नमी घटने से छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक

Share:
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी की मात्रा में कमी हो रही है. आने वाले दिनों में ठंडी बढ़ने वाली है, जिससे लोगों को अब रजाई, कंबल का सहारा लेना पड़ेगा. रात के तापमान में अगले 24 घंटे के भीतर लगभग तीन डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है. वहीं दो दिन बाद मध्य और दक्षिणी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से चार डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरने के आसार हैं. इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को बादल गरजने-चमकने और बारिश होने की संभावना जताई है. पहलगाम के हीरो नजाकत अली को राज्योत्सव में सम्मान, आतंकी हमले में दिखाई थी वीरता, बचाई थी छत्तीसगढ़ के 11 शैलानियों की जान पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान मन में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी-म्यांमार के उपर स्थित है. इसके साथ उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. यह धीरे धीरे कमजोर हो रहा है. इसके कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा में कमी हो रहा है. Bilaspur Rail accident: CRS बृजेश कुमार मिश्र ने शुरू की जांच, 18 से ज्यादा रेलकर्मी और अधिकारी तलब प्रदेश में गुरुवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसी के साथ प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की भी संभावना जताई गई है. उत्तरी भाग में 6 नवंबर से, मध्य और दक्षिण भाग में 7 नवंबर से अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान 19 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts