Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के साथ गरजेंगे बादल

Vishva News / Wed, Jan 28, 2026 / Post views : 42

Share:

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलने लगी है. आगामी दिनों में ठंड की वापसी की संभावना जताई गई है, लेकिन पहले की तरह असरदार नहीं होगी. बुधवार को मौसम विभाग ने आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश के साथ बादल गरजने की संभावना जताई है. आज बिजली गिरने के भी संकेत हैं. वहीं उत्तरी इलाकों में 24 घंटे बाद 3 डिग्री तक तापमान गिर सकता है. अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. बुधवार को पूरे प्रदेश में के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

Rashifal 28 January 2026: आज का राशिफल – किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे रहेगा संभलकर चलने की जरूरत? जानें धन-स्वास्थ्य-करियर का हाल

हल्की वर्षा, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात

उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के एक दो जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है. एक-दो स्थानों मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. किन्तु सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों न्यूनतम तापमान में गिरावट 28 और 29 जनवरी को हो सकती है.

ऐसी है स्थिति

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभउत्तर पाकिस्तान एवं आसपास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है. मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं में स्थित ऊपरी द्रोणिका का अक्ष औसत समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर लगभग देशांतर 67 पूर्व से अक्षांश 22 उत्तर के उत्तर में फैला हुआ है. पूर्वोत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर लगभग 135 नॉट की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम व्याप्त है.

CG Crime : स्टेशन बना क्राइम स्पॉट! बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर की लूट

नया विक्षोभ करेगा प्रभावित

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास स्थित है. एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ द्वारा 30 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, उत्तरी छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है. उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने, इसके बाद आगामी 3 दिनों में 1-3 डिग्री की गिरावट होने तत्पश्चात वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 4 दिनों में मध्य व दक्षिण छतीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts