Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले तेज बारिश, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

Vishva News / Sat, Sep 27, 2025 / Post views : 22

Share:
CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले में 56 मिमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई. रायपुर में आज सुबह हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है. बस्तर संभाग और उससे जिले प्रभावित होंगे. इन इलाकों में आज और कल भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है. CG NEWS : गरबा महोत्सव में शामिल हुईं CM विष्णुदेव की पत्नी कौशल्या साय, महिलाओं संग जमकर थिरकीं 

यहां हुई बारिश

बीजापुर में 6 सेमी, दंतेवाड़ा, बड़े बचेली और गीदम में 5 सेमी, भोपालपटनम, बास्तानार और अम्बागढ़ चौकी में 4 सेमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं गंगालूर और पाली में 3 सेमी, जबकि बड़ेराजपुर, पखांजूर, रतनपुर, बारसूर, दरभा, दोरनापाल, पटना, अजगरबहार, कुमरदा और भैरमगढ़ में 2 सेमी वर्षा दर्ज हुई. इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा रिकार्ड की गई. CG BREAKING: निर्माणाधीन प्लांट में हादसा, सिल्ली गिरने से 5 मजदूरों की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू जारी

इन इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में हलकी वर्षा की संभावना है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. आदिवासी युवती से दुष्कर्म का खुलासा: तीनों आदतन अपराधियों ने नशे की हालत में किया था दुष्कर्म, SP ने दी जानकारी

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts