Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हाड़ कपा देने वाली ठंड, अंबिकापुर में 3.3°C तक गिरा पारा; कई इलाकों में शीत लहर का अलर्ट

Share:
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंडी का कहर देखने को मिल रहा है. फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं. मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी इलाकों में अगले तीन दिन शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इस दौरान 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है. पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. इस दौरान अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक कमी हो सकती है. उसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रयोगशाला सहायक सैंपलर ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जल्द करें रजिस्ट्रेशन कई इलाकों में शीत लहर की चेतावनी मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इसी तरह 8 से 9 जनवरी तक रायपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी, और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने के आसार हैं. CG – कलेक्टोरेट के बाहर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सरकारी निर्माण का भुगतान न मिलने से था तनाव में रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान 11 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts