Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Weather Update : छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट... भयंकर ठंड का दौर जारी, पारा 2°C तक गिरने की संभावना

Share:
CG Weather Update : दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की अधिक संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा के आगमन के कारण अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक कमी हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. 24 से 48 घंटे बाद ठंड में हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन हालातों को देखते हुए यह राहत भी विशेष उल्लेखनीय नहीं होगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तरी और मध्य छग के एक-दो इलाकों में शीतलहर की आशंका जताई है. इसके पूर्व गुरुवार को सरगुजा व दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चली. फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा. CG – निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से स्टूडेंट की मौत

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में मौसम बदलने की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। यह विक्षोभ उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में लगभग 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है. वहीं उत्तर भारत के ऊपर करीब 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर बहुत तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसे पश्चिमी जेट स्ट्रीम कहा जाता है. इन्हीं कारणों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

इन इलाकों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. 9 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है.  10 जनवरी को इलाकों के साथ दुर्ग में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है. CG CRIME: छत्तीसगढ़ में पारिवारिक हिंसा का चौंकाने वाला मामला… मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर की पिता की हत्या

राजधानी में धुंध छाए रहने के आसार

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान दुर्ग जिले में रहा. यहां 28.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 3.5 डिग्री रहा. राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 27.7 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 12.4 डिग्री दर्ज किया गया. माना में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा. राजधानी में आज धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts