Sun, 09 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Weather Update: नवंबर में दिसंबर जैसी ठंड... रायपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप, अगले 48 घंटे तापमान स्थिर

Vishva News / Tue, Nov 18, 2025 / Post views : 13

Share:
CG Weather Update: प्रदेशवासियों को नवंबर में ही दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है. रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही पारा सामान्य से कम है. ना केवल राजधानी, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी यही स्थिति है. सरगुजा संभाग में सोमवार को शीतलहर चली. इसके अलावा बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो पॉकेट में भी शीतलहर चली है. आज भी उत्तर और मध्य भाग के कुछ जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है. दो दिन बाद केवल उत्तरी हिस्से में ही शीत लहर चलेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक क्रमिक वृद्धि होगी. Bilaspur Train Accident Update: घायल असिस्टेंट लोको पायलट सस्पेंड, जांच पूरी होने तक कार्रवाई जारी

पूरे प्रदेश का पारा 30 डिग्री से नीचे

संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 28.2 डिग्री दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा जिला अंबिकापुर बना हुआ है. सोमवार को प्रदेश मे सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में ही 6.5 डिग्री दर्ज हुआ.

18 तक इन क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट

प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है. CG Naxal Encounter: सुकमा में एक बार फिर मुठभेड़, गोलीबारी में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts