Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी, अगले तीन दिनों तक ठंड का कहर जारी

Vishva News / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 39

Share:
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है, जहां कहीं-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति भी है. राजधानी रायपुर में भी दिन ढलने के बाद से सुबह 7 बजे तक अच्छी ठंड पड़ रही है, जिससे बचने के लिए लोग गरम कपड़ों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं. आगामी तीन दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा, वहीं सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. सुबह आर्द्रता 76 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत रही. हवा की औसत गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही. पुलिस भर्ती की आड़ में ठगी का मामला, 3 लाख 50 हजार की रकम से धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में तापमान

माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, बिलासपुर में 11 डिग्री, पेंड्रारोड में 7 डिग्री, जगदलपुर में 9.5 डिग्री और दुर्ग में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.

उत्तरी क्षेत्र में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के उत्तर छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई है. इन तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. Raipur Telibandha shootout: गैंगस्टर मयंक सिंह को 9 जनवरी तक भेजा गया जेल

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts