Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे बाद बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में बारिश के आसार

Share:
CG Weather Update: ठंड के बीच पुराने साल को विदाई देने के बाद नववर्ष के पहले महीने में लोगों को भी सर्द मौसम का सामना करना पड़ेगा. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि के आसार है, लेकिन इसके बाद आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. दुर्ग संभाग में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को यहां एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. हालांकि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दुर्ग में ही दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. 2026 के पहले दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा. वर्षा के आंकड़े निरंक रहे, लेकिन शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा के चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक ट्रफ है, जिसका अक्ष औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है. इन परिस्थितियों के कारण हल्की बारिश की स्थिति निर्मित हुई है. माओवादी संगठन को बड़ा झटका: बटालियन-1 का कमांडर बारसे देवा सरेंडर की तैयारी में, 40 नक्सली तेलंगाना पहुंचे

दो दिन बाद भी बारिश

प्रदेश में एक दो स्थानों में दो दिन बाद भी अति हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. इसके चलते एक-दो पंकिट में घना कोहरा रहने की संभावना है. राजधानी में आज धुंध छाए रहने की संभावना है. रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 15 डिग्री अधिक 28.9 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिबी कम 12.9 डिग्री रहा. माना का अधिकतम तापमान रायपुर से अधिक 29.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान शहर से कम 11.4 डिग्री दर्ज हुआ. रायपुर–धमतरी मार्ग पर नए साल की खुशियाँ मातम में बदलीं, बाइक हादसे में एक युवक की मौत; दूसरा घायल

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को धुंध छाए रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts