Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Weather Update: ठंडी हवाओं के बीच छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव

Share:
CG Weather Update : वापस लौटी शुष्क हवा ने चौबीस घंटे ने प्रदेश में ठंड का असर तेज कर दिया है. सबसे ज्यादा मध्य इलाके में असर देखने को मिल रहा है. रायपुर में दो तो माना के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है. अगले दो दिन ठंड का प्रभाव अधिक रहने के बाद सप्ताहभर इसके प्रभाव में कमी आने की संभावना जताई गई है. CG BREAKING: बिजली सब स्टेशन में भीषण आग, आसमान में काले धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी

ठंड के तेवर सप्ताहभर रहेगा कमजोर

पिछले चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने अपना जोरदार असर दिखाया है. उत्तरी इलाकों में पारा एक से चार डिग्री होने की वजह से वहां रात में शीतलहर चलने और सुबह धुंध का प्रभाव रहा. रात में कड़ाके की ठंड की वजह दिन की धूप भी कोई खास असर नहीं दिखा पा रहा है. इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद लौटी ठंडी हवा की ज्यादा असर मध्य इलाके में हुआ है. रायपुर, दुर्ग जिलों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है.

2 दिन तक उत्तर और मध्य इलाकों में शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को उत्तरी इलाकों के एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अगले 2 दिनों तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने के आसार हैं. CG में दर्दनाक हादसा: पिकअप को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, तीन ग्रामीणों की मौत

15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. उसके बाद न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी तक वृद्धि दर्ज हो सकती है. रवि-सोमवार को लालपुर का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात 11 डिग्री तक पहुंच गया. इसी तरह माना में पारा 12.1 से लुढ़ककर 7.0 डिग्री तक पहुंच गया. दुर्ग में 12 डिग्री का पारा 7.4 तक नीचे पहुंच गया. जदलपुर का तापमान 12.9 से 10.5 हो गया. अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उसके बाद न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी तक वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उसके बाद 15 जनवरी तक वृद्धि होने की संभावना है, इससे ठंड के प्रभाव में भी कमी आने के आसार है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts