Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चढ़ेगा पारा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्तरी इलाकों में बारिश के आसार

Share:

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. रायपुर का तापमान सबसे ज्यादा 31.1 और सबसे कम अंबिकापुर का 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज यानी 2 फरवरी को एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की आशंका है. प्रदेश में सोमवार से उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार क्रमिक वृद्धि हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फरवरी महीने में पश्चिमी विक्षोभ राज्य को काफी बार प्रभावित करता है और इससे बादल छाने, बारिश होने के साथ कई बार ओलावृष्टि के आसार भी बनते है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मौसमी उतार-चढ़ाव की संभावना अधिक है और इसकी शुरुआत सोमवार से राज्य के कुछ एक इलाकों में बारिश के रूप में होने के आसार है. फरवरी के प्रथम सप्ताह में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड में उपयोग होने वाले गर्म कपड़ों से दूरी बनाने की आवश्यकता होगी. फरवरी में ठंड की विदाई का प्रभाव दक्षिण और मध्य हिस्से पर ज्यादा नजर आएगा.

Rashifal 2 February 2026 : मेष से मीन तक 2 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा,पढ़ें आज का राशिफल

17 साल पहले 38 डिग्री का रिकार्ड

रायपुर में 17 साल पहले यानी वर्ष 2009 में 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था जो अब तक का रिकार्ड है. इसी तरह फरवरी में पेंड्रा में 27 फरवरी 2006 को पारा 37 डिग्री, जगदलपुर में 20 फरवरी 2006 को 38.7, अंबिकापुर में 25 फरवरी 2006 को 34.8 बिलासपुर में 28 फरवरी 2009 में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. इस बार भी तापमान इसके करीब जाने की संभावना है.

पारा 2 डिग्री ज्यादा

अभी रायपुर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रिकार्ड किया जा रहा है. वर्तमान में सुबह-सुबह ठंड का प्रभाव है और दिन चढ़ने के बाद गर्मी बढ़ती महसूस हो रही है. सरगुजा समेत उत्तरी हिस्से में ठंड की विदाई में कुछ वक्त लगने के आसार है मगर मध्य हिस्से ठंड का प्रभाव आने वाले दिनों में समाप्त होने की संभावना है.

राजिम कुंभ जाने वालों के लिए बड़ी सौगात! रायपुर–राजिम के बीच दौड़ेगी मेमू स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमटेबल

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में सोमवार को सुबह के वक्त धुंध छाए रह सकता है. 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts