Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, शीतलहर का अलर्ट

Vishva News / Wed, Dec 31, 2025 / Post views : 39

Share:
CG Weather Update : प्रदेश के जिलों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं. प्रदेश के बलरामपुर-रामानुजगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सरगुजा के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में भी हर रोज पाला पड़ रहा है. वहीं राजधानी रायपुर के माना में पारा 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. राजधानी के कई इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा. हालांकि रायपुर में न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तापमान गिरने से राजधानी में दिन में भी ठंडी हवा चलती रही और ठंड का अहसास हो रहा था. CG Crime: यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का तरीका, सब्जी बाजार में चलाते थे जाली रुपये; दंपति गिरफ्तार जानकारी के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है. मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा. प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं सरगुजा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, कोरिया में 5.6 डिग्री, सूरजपुर में 3.9 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 6 डिग्री, कोरबा में 8.7 डिग्री, मुंगेली में 6.8 डिग्री, राजनांदगांव में 8.5 डिग्री, दुर्ग में 8.2 डिग्री, बस्तर में 9 डिग्री, बालोद में 10.6 डिग्री, रायपुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर, अंबिकापुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे कम है और इसी के साथ ही 30 दिसंबर सबसे ठण्डा रहा. न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदू पर पहुंच जाने से अंबिकापुर सहित आसपास के इलाकों में भी मंगलवार को ओस की बूंद जमने से पाला पड़ा, वहीं पहाड़ी इलाकों में भी जबरदस्त पाला पड़ने से एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछी रही. मौसम विभाग की और से अगले 24 घंटों के दौरान मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में शील लहर चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही अगले 4 दिनों में पूरे प्रदेश का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं. सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला नाबालिग पकड़ाया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह के वक्त कुहासा रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts