Sun, 09 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश, आसमान साफ होने से बढ़ेगी ठंड

Share:
CG Weather Update : चक्रवाती तूफान मोंथा के कमजोर होने के बाद बादल छंटने से शहर में लोगों ने राहत महसूस की, मगर रात होने के बाद नवा रायपुर में बारिश हुई. बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड की वापसी होने की उम्मीद है. शनिवार को काफी दिनों बाद निकली चमकीली धूप से लोगों ने राहत महसूस की. राज्य में अक्टूबर का अंतिम सप्ताह बादलों के साथ बीता. सामान्यतः इस दौरान रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे होने की वजह से शहरी इलाकों में ठंड महसूस होने लगती है और आउटर में इसका खासा प्रभाव होने लगता है. इस बार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम बदला रहा. दिन में धूप तो तेज नहीं हुई, मगर रात का तापमान भी सामान्य से नीचे नहीं जा पाया. UPSC Exam Calendar 2026 जारी: जानिए 27 भर्ती परीक्षाओं की पूरी डेट शीट अंतिम दिनों में तो शहर में खंड वर्षा भी हो गई. लगातार तीन से चार दिन तक पर्याप्त धूप नहीं निकलने की वजह से लोग मौसम से उकताने लगे थे. शनिवार को सिस्टम के कमजोर होने के बाद राहत मिली. चमकीली धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया. इधर शाम होने के बाद नवा रायपुर के मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ और कुछ देर तक बारिश हुई. राज्योत्सव 2025 की भव्य शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शुभारंभ; देखें LIVE

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड की वापसी होगी. शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री राजनांदगांव का रिकार्ड का किया गया. वहीं पिछले चौबीस घंटे में पेंड्रा का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts