Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Weather Update: ठंड से मिली हल्की राहत, पारा 3 डिग्री तक चढ़ने की संभावना

Vishva News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 35

Share:

CG Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाली नमीयुक्त हवा सप्ताहभर कड़ाके की ठंड से राहत दिला सकती है. रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसका ज्यादा असर उत्तरी इलाके में नजर आएगा. मौसम में हुए बदलाव की वजह से दिन में बादल छाने से ठंडकता का अहसास हुआ और पारा में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. जनवरी के दस दिन ठीक ठाक ठंड के साथ बीता है.

अब मौसम का मिजाज बदलने की वजह से 18 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है. वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोन की वजह से मध्य स्तर पर हवा के साथ नमी आ रही है. इसका सीधा प्रभाव रात के न्यूनतम तापमान पर होने की उम्मीद है.

भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर खंडेलवाल ने जम्बुरी की व्यवस्थाओं को बताया उत्कृष्ट

अंबिकापुर क पारा 4.6 डिग्री रिकार्ड

पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकार्ड किया गया. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर दर्ज किया गया. इस दौरान दुर्ग संभाग के जिलों के एक-दो पॉकेट में शीतलहर की चपेट में रही.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी ठंड का जोरदार असर सरगुजा संभाग में है. वहां के मैनपाट, बलरामपुर, जशपुर सहित अन्य इलाकों में बर्फ जमने की स्थिति बनी हुई है. मौसम में होने वाले बदलाव का ज्यादा असर उसी इलाके में दिखेगा. वहीं मध्य हिस्से में भी आने वाली नमी कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करेगी. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ठंड का मौसम समाप्त नहीं हुआ है. विक्षोभ हटने के बाद संभवतः जनवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड का खासा असर महसूस हो सकता है. कई बार ऐसी स्थिति बनी है जब जनवरी के अंतिम दिनों में सीजन की सबसे ठंडी रात गुजरी है. वहीं  पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव शनिवार को दिन में बादल छाए रहे. इसके असर से दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई और मौसम ठंडकता भरा रहा.

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं की, 29 महिला शिक्षकों समेत 38 निलंबित

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts