Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Weather Update: अंबिकापुर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 5 डिग्री से नीचे, उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत की उम्मीद

Vishva News / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 31

Share:
CG Weather Update : प्रदेश के अंबिकापुर सहित कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है, लेकिन प्रदेश के उत्तरी भाग में 24 घंटे बाद कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद अगले 4 दिनों तक 1-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अर्थात उत्तरी हिस्से में तापमान वृद्धि के बाद ठंड में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन मध्य और दक्षिण छग में राहत के लिए अभी इंतजार करना होगा. शुक्रवार को अंबिकापुर संभाग में एक-दो स्थानों पर शीत लहर चली. आज भी उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. प्रदेश में सर्वाधिक तापमान अधिकतम 28 डिग्री जगदलपुर में और  सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. शुक्रवार को भी वर्षा के आंकड़े निरंक रहे. CG में युवक का अपहरण, बेरहमी से हत्या; पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

प्रमुख शहरों में तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान शुक्रवार को सामान्य से 0.8 डिग्री कम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक 13.6 डिग्री रहा. माना का अधिकतम शहर से अधिक 27.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान शहर से कम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया. बिलासपुर-जगदलपुर का तापमान भी रायपुर के समकक्ष ही रहा. प्रदेश में कहीं भी तापमान 30 डिग्री से अधिक नहीं है. CG में आरक्षक निलंबित: घरेलू हिंसा और दूसरी शादी पर एसपी ने की कड़ी कार्रवाई

रायपुर में छाया रहेगा धुंध

राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts