Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Weather Update: अगले 48 घंटों में शीत लहर का असर कमजोर, ठंड से मिलेगी राहत

Vishva News / Sun, Dec 14, 2025 / Post views : 33

Share:
CG Weather Update : हवा की दिशा में मामूली बदलाव होने की वजह से न्यूनतम तापमान नीचे के बजाए ऊपर की ओर खिसका है. 48 घंटे में शीतलहर के दौर में कमी आएगी पर इसका ज्यादा असर ठंड पर नहीं होगा. अभी रायपुर समेत तमाम शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है और ठंड का असर अच्छा-खासा है. फिलहाल रायपुर और बिलासपुर को छोड़कर बाकी शहरों का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे है. रात को जोरदार ठंड के बाद सुबह-सुबह खुले इलाके में धुंध का प्रभाव है, जो धूप निकलने के काफी देर बाद छंट रहा है. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से नवा रायपुर में, पहला सत्र होगा विधानसभा भवन में
इस बार राज्य में ठंड कुछ ज्यादा ही असर दिखा रही है. नवंबर के महीने से शुरू हुई ठंड दिसंबर को भी प्रभावित कर चुकी है. रायपुर समेत प्रदेश का हर इलाका अभी ठंड से कांप रहा है. खासकर सरगुजा संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तो ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित है. बिलासपुर और रायपुर में भी ठंड का प्रभाव अधिक है और उनके बाहरी इलाकों में तो शीतलहर के हालात बने हुए हैं. दुर्ग के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम होने की वजह से वहां भी लोग कांप रहे हैं.
पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान थोड़ा ऊपर खिसका, मगर इसका ठंड पर कोई ज्यादा असर नहीं हुआ. संभावना है कि अगले दो दिन में राज्य में शीतलहर के क्षेत्र में कमी आएगी, मगर सर्द मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा. इधर सुबह-सुबह छाने वाली धुंध की वजह से कई इलाकों में दृश्यता कम हो रही है. देर रात के बाद भोर होने तक बाहरी इलाकों में वाहनों की गति सीमित रखने के निर्देश हैं. पिछले 24 घटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में एक दो पॉकेट में शीत लहर चली. अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में रविवार सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

    Tags :

    Share News:

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    जरूरी खबरें

    Related Posts