Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से राहत के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

Vishva News / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 22

Share:
CG Weather Update : मकर संक्रांति के बाद से दिन की लंबाई में हो रही बढ़ोतरी के साथ धूप में चुभन का अहसास बढ़ने लगा है. आने वाले दिन में प्रभावित कर ठंड का प्रभाव रात और सुबह-सुबह महसूस होने की संभावना है. तीन पश्चिमी विक्षोभ के आने की वजह से इस सप्ताह ठंड का असर कम रहने के आसार बन रहे हैं. आसमान साफ होने की वजह से दिन का पारा चढ़ने लगा है और राज्य का न्यूनतम तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जो सामान्य से अधिक है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में जिस तरह की ठंड पड़ी, उसकी वापसी होने के उम्मीद कम है. साथ ही ठंड का प्रभाव धीमे-धीमे सिमटना शुरू हो जाएगा. ठंड के दिनों में शाम साढ़े पांच बजे से ही अंधेरा होने लगता था. अब शाम 6 बजे के बाद ही दिन का ढलना शुरू हो रहा है, धीरे-धीरे इसकी टाइमिंग में और बढ़ोतरी होने के आसार बन रहे हैं. Rashifal 19 January 2026 : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? 19 जनवरी 2025 राशियों की पूरी जानकारी
14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही सूर्य की दिशा उत्तर होने के बाद दिन की लंबाई बढ़ने लगती है. इसका असर चार दिन बाद ही नजर आने लगा है और आसमान के साफ होने के साथ धूप की तपिश भी बढ़ने लगी है. रविवार को दोपहर धूप के तेज होने का अनुभव हुआ और शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक होकर 31.4 तक पहुंच गया. इसके पूर्व रात में रायपुर, दुर्ग और माना के कई इलाकों में शीतलहर जैसी ठंड महसूस हुई. अगले 24 घंटे में बड़ा बदलाव नहीं होगा, मगर आने वाले तीन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है, जो 26 जनवरी तक ठंड के प्रभाव को कम कर सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर कम हो सकता है. CG Crime News: दिल्ली से महाराष्ट्र तक वारदातों की कड़ी, छत्तीसगढ़ में खुला राज, त्रिची गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार

आउटर में ठंड का असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सीजन में माना इलाके में ठंड ने 15 साल में पहली बार जोरदार असर दिखाया है. इसी तरह मैनपाट, बलरामपुर, जशपुर सहित अन्य सीमावर्ती इलाकों में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक नीचे उतरा था. ठंड का प्रभाव पहले रिहायशी इलाकों में कम होगा, इसके बाद आउटर में इसका प्रभाव महसूस होगा. सामान्यतः खुले इलाकों में ठंड और गर्मी का असर तेजी से होता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts