Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG Weather Update: प्रदेश में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, कड़ाके की ठंड से जल्द मिलेगी राहत

Vishva News / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 54

Share:

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाली नमी की वजह से अब दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है. पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश का न्यूनतम पारा एक से दो डिग्री तक चढ़ा है. अगले छह सात दिनों तक इसमें वृद्धि होने की संभावना है, हालांकि अभी ठंड का असर जारी है. शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अंबिकापुर में 5, माना में 12 और रायपुर में 13 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, माना का 12 डिग्री, रायपुर का 13 डिग्री दर्ज किया गया. साथ ही दुर्ग और पेंड्रा का पारा 9.5 और 9.6 रिकॉर्ड किया गया.

जनवरी महीने में अब तक पड़ रही कड़ाके की ठंड से कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना बन गई है. राज्य में आने वाले नमीयुक्त हवा के असर से पिछले चौबीस घंटे में रात के पारा में थोड़ी बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है. उत्तरी और मध्य हिस्से के शहरों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है. आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने के आसार हैं, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर पांच से छह दिन रहने की संभावना है. रविवार को आसमान साफ होने की वजह से दिन में धूप का प्रभाव महसूस हुआ और पारा दो से तीन डिग्री तक चढ़ा. CG में धर्मांतरण का मामला: प्रार्थना सभा के नाम पर ग्रामीणों को प्रलोभन देकर किया मतांतरण, पास्टर गिरफ्तार

ठंड पर अधिक असर नहीं : मौसम विशेषज्ञ

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सरगुजा इलाके में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम है, इसलिए ठंड पर ज्यादा असर नहीं होगा, मगर वाली जमने वाली बर्फ और शीतलहर के प्रकोप से कुछ दिन मुक्ति मिल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद एक बार ठंड की वापसी से इंकार नहीं किया जा रहा है. जैमर के बीच हाईटेक नकल का भंडाफोड़, दिल्ली हेड कांस्टेबल परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करता छात्र गिरफ्तार

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

12 जनवरी को राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts