Tue, 11 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, पहली बार रविवार को होगी शुरुआत

Vishva News / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 17

Share:
CG Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा, और खास बात यह है कि यह सत्र रविवार के दिन शुरू होगा। राज्य बनने के बाद 25 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार ऐसा होगा जब विधानसभा का कोई सत्र रविवार को आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस बार शीतकालीन सत्र की शुरुआत 14 दिसंबर को रखने का निर्णय केवल औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 2000 को ही आयोजित की गई थी। उस समय विधानसभा की बैठक रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज के मैदान में बसे अस्थायी टेंट में हुई थी, जहां से राज्य के विकास का प्रारंभिक खाका तैयार किया गया था। उसी स्मृति को फिर से जीवंत करने के लिए इस बार भी सत्र की शुरुआत उसी तारीख पर की जा रही है। Petrol diesel price 10 Dec: पेट्रोल-डीज़ल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर में क्या हैं ताज़ा कीमतें

नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में आयोजित होगा सत्र

इस बार का शीतकालीन सत्र नवा रायपुर स्थित भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन में आयोजित होगा। यह भी अपने आप में प्रतीकात्मक है, क्योंकि जिस दिन राज्य का पहला सत्र टेंट में लगा था, आज उसी तारीख को अत्याधुनिक भवन में विधायी कार्य होंगे। Goa Nightclub Fire Case: गोवा अग्निकांड में लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी से बचने की कोशिश, दिल्ली में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल

पहले दिन नहीं होगा प्रश्नकाल, ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर विशेष चर्चा

सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल आयोजित नहीं किया जाएगा। इसकी जगह सरकार अपनी दीर्घकालिक विकास योजना ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर विस्तृत चर्चा करेगी।  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts