Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CGMSC घोटाला: ED के शिकंजे में ‘मनी ट्रेल’, शशांक चौपड़ा से 22 जनवरी तक कड़ी पूछताछ

Vishva News / Thu, Jan 15, 2026 / Post views : 39

Share:
CGMSC Corruption Case: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज हो गई है। इस बहुचर्चित मामले में जेल में बंद शशांक चौपड़ा को ईडी ने 22 जनवरी तक कस्टोडियल रिमांड पर लिया है। ईडी शशांक चौपड़ा से मनी ट्रेल और घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर गहन पूछताछ करेगी। CG Lithium Mine: देश की पहली लिथियम खदान की नीलामी, खनिज मानचित्र पर छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

मास्टरमाइंड बताकर ED कर रही पूछताछ

ईडी अधिकारियों के अनुसार शशांक चौपड़ा इस घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। वह मोक्षित कॉर्पोरेशन का संचालक है और CGMSC से जुड़े कई अहम टेंडरों व सप्लाई से सीधे तौर पर जुड़ा रहा है। जांच एजेंसी को आशंका है कि बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेराफेरी की गई है।

मनी ट्रेल पर फोकस

ईडी की पूछताछ का मुख्य फोकस मनी ट्रेल पर रहेगा। सूत्रों के मुताबिक शशांक चौपड़ा से टेंडर प्रक्रिया, कमीशनखोरी, फर्जी सप्लाई, ओवररेटिंग और काले धन के नेटवर्क को लेकर सवाल किए जाएंगे। एजेंसी यह जानने की कोशिश करेगी कि घोटाले की रकम किन-किन माध्यमों से कहां-कहां भेजी गई। इस मामले में बुधवार को ईडी के अधिकारी और वकील विशेष कोर्ट पहुंचे, जहां शशांक चौपड़ा को पेश कर कस्टोडियल रिमांड की मांग की गई। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईडी को उससे सीधे पूछताछ का अवसर मिला है। Raipur IND-NZ Match Ticket: रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले मैच के टिकट आज रात से बिक्री के लिए उपलब्ध

अन्य आरोपियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सूत्रों का कहना है कि शशांक चौपड़ा से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। इससे घोटाले में शामिल अन्य अफसरों, सप्लायर्स और बिचौलियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। ईडी को उम्मीद है कि इस रिमांड के दौरान पूरे घोटाले की परतें खुलेंगी। ईडी की सख्ती से साफ है कि CGMSC घोटाले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां या समन जारी होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts