Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG की बेटी ने बढ़ाया देश का मान: दक्षिण एशियाई गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में कोरबा की कुसुम साहू का शानदार प्रदर्शन

Vishva News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 43

Share:
कोरबा : नेपाल के पोखरा शहर में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित प्रथम साउथ एशियन गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बेटी कुसुम साहू का योगदान बेहद गौरवपूर्ण रहा, जिससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।  कोरबा की पुरानी बस्ती, भंडारी चौक निवासी कुसुम साहू, पिता संपत लाला साहू (पेशे से ट्रक चालक) और माता धनलक्ष्मी साहू की बेटी हैं। कुसुम की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता पर उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता-पिता ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। CG News: साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में सीएम साय सहित कई दिग्गज हुए शामिल कुसुम साहू ने बताया कि इसमें कई देशो के टीम और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया छत्तीसगढ़ की टीम में वह भी शामिल थी, जिसमें उनका प्रदर्शन बेहतर रहा। इसके लिए वह पिछले कई वर्षों से मेहनत करते आ रही हैं और इस गेम में आगे और खेलना चाहती हैं ताकि वह भारत और छत्तीसगढ़ समेत कोरबा का नाम और रोशन कर सके। इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण एशियाई देशों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सक्ती सीएचसी में सनसनी: जनरल वार्ड में युवक ने खुद को लगाई आग, मौके पर मचा हड़कंप भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल हासिल किए। इस ऐतिहासिक जीत की खास बात यह रही कि भारतीय टीमों के मार्गदर्शन और नेतृत्व की जिम्मेदारी हरियाणा की खेल नगरी भिवानी के प्रशिक्षकों के हाथों में रही। परमवीर सिवाच (गांव मित्ताथल) ने पुरुष टीम को कोचिंग दी, विवेक कुमार (गांव खरक) महिला टीम के मुख्य कोच रहे, टीम का नेतृत्व अमित कौशिक (गांव उमरावत) ने किया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts